
time fliesToday he is eight years old and teach me how to sit on chair with keeping right posture straight.
बच्चे बड़े होते ही माता पिता को सुधारना शुरू कर देते हैं। इसीलिये हर पीढ़ी छलांग लगाती सी लगती है और जनक जननी की पहुँच से बाहर होती सी लगती है।
फिर भी हर सांस से यही दुआ निकलती है की जहाँ भी जाओ बस खुशियां ही खुशियां पाओ।
पिछले सप्ताह की बात है पापा ने पूछा "जयेश सारा दिन किसी न किसी गतिविधि में लगे रहते हो ,इतनी एनर्जी कहाँ से लाते हो हम तो थक जाते हैं।"
तो ये सात वर्ष का ज्ञानी बोला "इसका एक ही सीक्रेट है। खुश रहने की कोशिश करो एनर्जी अपने आप आ जाती है"।
सत्य वचन महाराज।
No comments:
Post a Comment