Tuesday, January 23, 2018

विगत -गत
कल कोने में दुबके सहमे
डरे डरे कुछ  लम्हे पाए
मैंने जा कर के सहलाया
झूठ सही पर जा बहलाया
कि मेरे होते न यूं डरो
परिचय दे ले बात करो  

सुन कर पल ने ली अंगडाई
व्यंग बुझी  सी हँसी थमाई

बोला कलंक से  कलुषित हो
आत्मग्लानि से झुका हुआ था
विगत साल हूँ रुका हुआ था

उत्सुक था क्या नया करोगे
मुझे भेज जब नया धरोगे

बच्चियों के चीत्कार रुकेंगे  
जुगनु संग व्यभिचार रुकेंगे
कृषकों को कुछ आस मिलेगी
इतिहास को श्वास मिलेगी

देख लिया सब एक माह में
मोहग्रस्त था अब जाता हूँ
आत्मग्लानि से झुका हुआ था

विगत साल हूँ रुका हुआ था 

Monday, January 22, 2018

कभी बुझते हुए 
कभी बुझाते हुए 
कई तारे देखे
जी जलाते हुए।

अपने ही हाथ थे किस को दोष दें

न दुआंए ही हारीं 
न बददुआंए ही जीत पाईं 
 किस को दोष दें अपने ही हाथ थे
यही  कभी अनजान दर पर उठ गये 
कभी अपनी ही झोली खुल नहीं पायी
आ भी जाओ कि उजाले को आरोपमुक्त कर दें 
कि इंसानी खाल को खाल बनाए रखने का ज़िम्मा उठाए हैं 
आ भी जाओ कि अंधेरों की बात भी हमीं कर दे 
कि सींग पर दांत , दांत पर सींग इसी बीज ने उपजाए हैं

एक दिन उसकी शादी हो गयी

वो बहुत ज़हीन थी 
वो बहुत हसीन थी 
शायर थी ,थी चित्रकार 
गाती थी ,बजाती थी धूम मचाती थी 
जहाँ जाती थी ,बस छा जाती थी 
एक दिन उसकी शादी हो गयी
खत्म

खेद रह गया उन बाक़ी सपनों के लिए

खेद रह गया उन बाक़ी सपनों के लिए
जिन्हें देखने से पहले आँखें पथरा गयी 
अश्रु जो बिन बहे अतीत हो गए
पतवार जो कश्ती से पहले घबरा गयी

Tuesday, January 16, 2018

अब के कहीं बस सवाल हो जाए

हम आयें इधर से और वो उधर से 
ज़िन्दगी से कभी मुलाकात हो जाए 
जवाबों के बोझे ने बोझिल किया है
अब के कहीं बस सवाल हो जाए

बहुत बदल रहे हैं मेरे देश के लोग

शहबहुत बदल रहे हैं मेरे देश के लोग 
अब जो देश से निकल जाते है 
उन्हें दिल से भी निकाल देते हैं
नहीं बदल पाते हैं मेरे देश के लोग 
जो देश से निकल जाते हैं 
रूह में ताजमहल सम्भाल लेते हैंर का मौसम कभी भी न बदला
चश्मोंशहर का मौसम कभी भी न बदला
चश्मों के नम्बर बदलते रहे। 
उम्रें जहाँ की तहाँ रह गई
अंकों के अंक बदलते रहेशहर का मौसम कभी भी न बदला
चश्मों के नम्बर बदलते रहे। 
उम्रें जहाँ की तहाँ रह गई
अंकों के अंक बदलते रहे के नम्बर बदलते रहे। 
उम्रें जहाँ की तहाँ रह गई
अंकों के अंक बदलते रहे

माँ थी तो सम्बन्धों की भीड़ थी

माँ थी तो सम्बन्धों की भीड़ थी 
माँ नहीं रही तो कैसे छंट गयी 
कितने मजबूत रिश्तों की डोर थी 
कितनी मजबूर किश्तों में बंट गयी

निर्भया

निर्भया से भयभीत हो दामिनी नाम दिया था 
निज की भीरुता को वीरता का ईनाम दिया था 
तब से बरस नहीं बीत रहे निरंतर नाम बदल रहे हैं 
निर्भयऔर दमनआश्वस्त हैं बस श्मशान बदल रहे हैं

वाह रे नए साल! ऐसे आता है तू !!

न दस्तक दी 
न कुंडी खड़कायी 
बस दीवार पर दादागिरी दिखाई। 
एक मासूम सा कलेंडर हटा दिया 
और ज़बरन अपना आसन जमा लिया 
वाह रे नए साल! ऐसे आता है तू !!

शुभकामनाओं की उम्र

शुभकामनाओं की उम्र भी
 वही कुछ बारह मास 
फिर नया साल फिर नयी आस

ख़्वाहिशों का क्या

ख़्वाहिशों का क्या
बिना पाले पल जाती हैं 
नागफनी को माली 
कब मयससर होते हैं।

युद्ध में जीते देश की जीत नहीं होती

युद्ध में जीते देश की जीत नहीं होती
युद्ध में हारे देश की हार नहीं होती
शहीद संग शहीद हो जाते हैं उनके घर
जहां पूर्व स्थिति कभी बहाल नहीं होती

चार ही पल थे

चार ही पल थे बेइंतहा समझ बैठे। 
फ़ुरसत क्या मिली कि ख़ुद को शहंशाह समझ बैठे 
मालूम था कि क़ीमत तो इसकी भी देनीहोगी। 
जान बूझ कर इसको बेवजह समझ बैठे।

उम्र को अनबीते वर्षों के कुल का लिहाज़ कभी नहीं होता

मिलना महज़ इत्तेफाक से नहीं होता 
बिछड़ना तो बिलकुल भी नहीं 
कितनी कितनी गणित लगती हैं 
लिए- दिए का लेखा -जोखा जमा -घटाने में 
उम्र को अनबीते वर्षों के कुल का लिहाज़ कभी नहीं होता

मिलन का कारोबार हो जाए





आओ आज व्यापार हो जाए 
थोडा थोडा उधार हो जाए 
कर्ज़ वसूली की खातिर सही 
मिलन  का कारोबार हो जाए

सपाट समतल सतहें सम्भलने का मौक़ा नहीं देती।


सपाट समतल सतहें सम्भलने का मौक़ा नहीं देती

कल बर्फ़ की अद्र्श्य चादर ने मुझको गिराया 
पहले ख़ूब हँसी मुझको खिझाया सिखाया 
कि टिकें रहना हो तो थोड़ी दूरी, थोड़ी खराशें ले के चलो 
वरना सपाट समतल सतहें सम्भलने का मौक़ा नहीं देती।

couplet

लफ़्ज़ों से क्या लड़ाई
शब्दों से कैसे शिकवे
कभी किसी की खामोशी के साथ सामना कर के देखना

yudhh

निरंतर चलता है एक अघोषित युद्ध 
निज का निज के ही मन के विरुद्ध 
हार हरगिज़ नहीं मानता मन 
पर जीत भी तो नहीं पाता है 
जीतता है तो बस जहान 
दबे पाँव सारे दाँव पर दाँव
चेहरा छापता चलता है गवाही।
और उम्रदराज़ हो जाता है
जीत नहीं पाता है मन
मन मार भी नहीं पाता है।
युद्ध है कि चलता जाता है चलता चला जाता है

taare

कभी बुझते हुए 
कभी बुझाते हुए 
कई तारे देखे
जी जलाते हुए।

couplet

आसमान तो कब से पलक बिछाए बैठा है तू है कि आवाज़ ही नहीं देता 
जिनको उड़ने का सलीका नही आता उनको वो परवाज़ भी नहीं देता

ujaale andhere

आ भी जाओ कि उजाले को आरोपमुक्त कर दें 
कि इंसानी खाल को खाल बनाए रखने का ज़िम्मा उठाए हैं 
आ भी जाओ कि अंधेरों की बात भी हमीं कर दे 
कि सींग पर दांत , दांत पर सींग इसी बीज ने उपजाए हैं    01/16/2017